Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नहीं रहे रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया, आतंकियों ने मारी गोली

रायपुर।   जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के टूरिस्ट हॉटस्पॉट पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले एक बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया की मौत हो गई है. वे हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से उनके निवास पर शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घुमने गए हुए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी.

आतंकियों ने पर्यटकों पर की अंधाधुंध फायरिंग

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. यह हमला उस समय हुआ, जब कई पर्यटक घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे. आतंकवादियों ने घोड़ों पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 5 मिनट तक गोलियां बरसाईं. इस हमले में 6 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. घायलों को आनन-फानन में अनंतनाग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं जिन्हें गोलियां लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियां मिलकर आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं. साथ ही घटनास्थल पर CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) को भी भेजा गया है.