Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर: पुराना बस स्टैंड, स्टेशन रोड और बैजनाथपारा में चला बुलडोजर, मुख्य मार्गों से हटाए गए अवैध कब्जे

रायपुर।  शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध कब्जों पर कहीं बुलडोजर चला, नालियों पर बनाए गए पाटे तोड़े गए और ठेलों-गुमटियों को हटाकर सड़कें साफ की गईं. नगर निगम जोन 2 और जोन 4 की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई कर सैकड़ों कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया. इस दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

जोन 4 की कार्रवाई: अवैध पाटे तोड़े, सड़क से कब्जा हटाया

नगर निगम जोन 4 की टीम ने मल्टी-लेवल पार्किंग, पुराना बस स्टैंड और एवरग्रीन चौक से बैजनाथपारा तक नालियों पर बनाए गए अवैध पाटों को तोड़ने की कार्रवाई की. 8 बड़े पाटों को हटाया गया, जिससे सफाई में आ रही बाधाओं को दूर किया गया. साथ ही अवैध ठेले और गुमटियों को हटाकर सड़क पर रखे सामानों को जब्त किया गया. इस अभियान के दौरान करीब 8500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

जोन 2 की कार्रवाई: रेलवे स्टेशन रोड और खालसा स्कूल मार्ग से अतिक्रमण हटाया

बता दें कि नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोनों में यह अभियान चलाया जा रहा है. नगर निवेशक आभाष मिश्रा और जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीमों द्वारा अवैध कब्जों को हटाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.