Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर गौ मांस बिक्री मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 2 महिलाएं समेत 9 लोग हो चुके हैं अरेस्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बीती बुधवार को गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था. पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान 226.6 किलो गौ मांस बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा और अब इस मामले से जुड़े एक और आरोपी शाहिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस तरह से मामले में अब तक कुल 9 लोग जेल जा चुके हैं.

गौकशी मामले में शुरुआत में आजाद थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें समीर मंडल (36 वर्ष), खुर्शीद अली (80 वर्ष), मुन्तजीर हैदर (30 वर्ष), अशफाक अली (47 वर्ष), अरमान हैदर (28 वर्ष), और ईरशाद कुरैशी (28 वर्ष) शामिल थे. इसके बाद, पुलिस ने दो महिलाओं, बिलकिस बानो (70) और एरम जेहरा (30) को गिरफ्तार किया. अब इस मामले में एक और आरोपी शाहिद खान (42) को गिरफ्तार किया गया है.

शाहिद खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ जारी है. आरोपी शाहिद खान आर.डी.ए. कॉलोनी, टिकरापारा का निवासी है.

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 299, 325, बी.एन.एस., और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की है. मामले की पुलिस की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है.