Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्म, हिमालय से ठंडी हवाओं का हुआ आगमन, अब बढ़ेगी ठंड

रायपुर।    छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का रुख बदल गया है. राजधानी रायपुर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हाल के दिनों से जारी नमी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है. हिमालय की तराई से उत्तरी हवाओं का आगमन हुआ है जिसका असर देखने का मिल रहा है. रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में, यानी सोमवार तक, राजधानी में मौसम साफ हो जाएगा और इसके साथ ही रात का तापमान घटने के साथ ठंड बढ़ेगी.

रविवार को ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

रविवार को राजधानी रायपुर में सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण वातावरण में ठंडक बनी रही. इस दौरान हवा में नमी का स्तर 76 प्रतिशत तक पहुंच गया था. दिन चढ़ने के साथ नमी में कमी आई और दोपहर 2:30 बजे के आसपास अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा था. दोपहर बाद मौसम साफ होने के कारण रात में वातावरण शुष्क हो गया, जिससे हल्की ठंड का अहसास हुआ.

प्रदेश के जिलों में ऐसा रहा तापमान:

ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार से राजधानी में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. रात के तापमान में क्रमिक रूप से 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इस गिरावट के बाद, राजधानी में ठंड बढ़ेगी और शीतलहर का प्रभाव महसूस हो सकता है. राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था. सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

किसानों के लिए चिंता का विषय

राज्य के बस्तर और सूरजपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है. धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखे धान को बारिश के कारण भीगने का डर सता रहा है, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है. किसानों ने सरकार से शीघ्र उठाव की मांग की है, ताकि उनके फसल का नुकसान न हो और वे समय पर अपने धान को बेच सकें.