Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का उलटफेर का दौर जारी है। 18 मार्च यानी आज और कल 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 से 5 दिनों तक दिन का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

दो दिन इन जगहों पर हो सकती है बारिश

19 मार्च- सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर।

20 मार्च- जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है।

इससे पहले रविवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई। रायगढ़ में करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक नए सिस्टम के एक्टिव होने के कारण ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पुसौर और सहसपुर लोहारा में भी 10 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। रायपुर समेत कई जगहों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है।

बारिश से गिरा दिन का तापमान

रविवार को बलौदाबाजार, सिमगा, भाटापारा, बेमेतरा, साजा, नवागढ़, थानखम्हरिया, कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा, छुईखदान, बिलासपुर, पेंड्रारोड. पंडरिया, लोरमी, शिवरीनारायण, जैजैपुर, रायगढ़, लैलुंगा, पुसौर में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी रिकार्ड की गई। इसके अलावा पूरे प्रदेश में नमी आने के कारण कई जगहों पर दिन का तापमान काफी गिर गया है। राजधानी रायपुर में पारा 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य रहा।

रायपुर में सुबह से बादल छाए

रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। संभाग के सभी जिलों में आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शहर का आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।