Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रिमझिम फुहारों के बीच सौगातों की बरसात- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छह करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

रायपुर।     उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मोपका में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संगवारी बनीं। वहां ढाई एकड़ में 1500 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस जगह से बेजा कब्जा हटाकर उद्यान बनाया जा रहा है। विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत के सीईओ आर.पी. चौहान और कई जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया। बिलासपुर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में आज सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। महिलाओं ने अपने घरों के आंगन में भी पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रिमझिम फुहारों के बीच आज बिलासपुरवासियों को कई सौगातें दीं। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम में शहर के लिए छह करोड़ दस लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें वार्ड क्रमांक-47 मोपका में एक करोड़ रुपए की लागत से उद्यान निर्माण, एक करोड़ रुपए की लागत से शहर में तीन वेंडिग जोन, वार्ड क्रमांक-52 वसंत विहार में 30 लाख रुपए की लागत से वेंडिग जोन और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के पिचिंग कार्य शामिल हैं। उन्होंने मोपका कार्यक्रम स्थल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ उद्यान के लिए 30 लाख रुपए, एनर्जी पार्क के उन्नयन के लिए 20 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक-51 में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संचालित की जा रही है। सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां के लिए इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता। मां के सम्मान में यहां आज हम सब पेड़ लगा रहे हैं। जितना सम्मान मां का होता है उतना ही सम्मान पेड़ का भी होता है। वृक्षों से ही धरती माता का श्रृंगार होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। हर महीने महिलाओं के खाते में पैसा भी सांय-सांय आ रहा है। आज भी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की किस्त आई है। जब महिला मजबूत और सक्षम होती है तो परिवार भी मजबूत होता है। हमारी सरकार महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित किया।