Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर थमा, बादल छंटने से तापमान गिरने की संभावना

रायपुर। चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर होने के बाद बादल छंटने से शहर में लोगों ने राहत महसूस की, मगर रात होने के बाद नवा रायपुर में बारिश हुई. बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड की वापसी होने की उम्मीद है. शनिवार को काफी दिनों बाद निकली चमकीली धूप से लोगों ने राहत महसूस की.

राज्य में अक्टूबर का अंतिम सप्ताह बादलों के साथ बीता. सामान्यतः इस दौरान रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे होने की वजह से शहरी इलाकों में ठंड महसूस होने लगती है और आउटर में इसका खासा प्रभाव होने लगता है. इस बार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम बदला रहा. दिन में धूप तो तेज नहीं हुई, मगर रात का तापमान भी सामान्य से नीचे नहीं जा पाया. अंतिम दिनों में तो शहर में खंड वर्षा भी हो गई. लगातार तीन से चार दिन तक पर्याप्त धूप नहीं निकलने की वजह से लोग मौसम से उकताने लगे थे. शनिवार को सिस्टम के कमजोर होने के बाद राहत मिली. चमकीली धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया. इधर शाम होने के बाद नवा रायपुर के मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और कुछ देर तक बारिश हुई.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड की वापसी होगी. शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री राजनांदगांव का रिकार्ड का किया गया. वहीं पिछले चौबीस घंटे में पेंड्रा का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया.