Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता में पहले नंबर पर आई रेलवे सुरक्षा विशेष बल नई दिल्ली, जीएम ने किया सम्मानित

बिलासपुर।      रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 13वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को सौंपी गई. इस आयोजन का सफल संयोजन बिलासपुर मंडल द्वारा किया गया, जिसमें 15 क्षेत्रीय रेलों, जे.आर.आर.पी.एफ. एकेडमी लखनऊ, और रेलवे सुरक्षा बल के कुल 239 सदस्य शामिल हुए।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन समारोह 4 नवंबर, सोमवार को आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा उपस्थित थीं. उनके साथ महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप-महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और रायपुर एवं नागपुर रेलवे के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

समापन कार्यक्रम में, महाप्रबंधक का स्वागत कर बैंड टीमों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, जिसमें सभी टीमों ने अपनी धुनों पर मार्च पास्ट करते हुए अपने कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की और विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए. निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इस बैंड प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद को द्वितीय स्थान मिला, और दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बिगुल प्रतियोगिता में भी रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान उत्तर रेलवे, नई दिल्ली ने हासिल किया. चुनी गई यह टीम अब 16 नवंबर 2024 को नागालैंड के दीमापुर में असम राइफल्स द्वारा आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2024 में रेलवे सुरक्षा बल का प्रतिनिधित्व करेगी.

समापन समारोह के दौरान महानिरीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया. विभिन्न क्षेत्रीय रेलों से आई बैंड टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह के बाद सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों और आमंत्रित अतिथियों के लिए भोज का आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 नवंबर 2024 को एन.ई. इंस्टीट्यूट मैदान में हुआ, जहां मुख्य अतिथि महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद थे. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर ने सभी प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन उद्बोधन दिलवाया. प्रतियोगिता 2 और 3 नवंबर को आयोजित की गई, और इसमें सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया.