Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायगढ़ : पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 30 हजार की ठगी — डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर समेत दो गिरफ्तार, छह आरोपी फरार

रायगढ़। पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से ₹11 लाख 30 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में रकम वसूल की, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए। आखिरकार पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छह अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायगढ़ डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर उत्तरा सिदार और कंप्यूटर ऑपरेटर संजू यादव के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवक से आरोपियों ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग बहाने से किश्तों में रकम ली, लेकिन लंबे समय तक नौकरी न लगने पर युवक ने जब पैसे वापस मांगे तो टालमटोल शुरू कर दी गई। इसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।