Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायगढ़ मरीन ड्राइव अतिक्रमण: कांग्रेस ने गठित की जांच टीम, मौके का निरीक्षण कर तैयार करेगी रिपोर्ट

रायगढ़। जेल पारा और प्रगति नगर में मरीन ड्राइव परियोजना के लिए घरों को तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. यहां स्थित घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज सुबह फिर कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया. निगम का दस्ता जब घरों को तोड़ने के लिए पहुंचा, तो बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद प्रशासन के बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक जांच टीम गठित कर दी.

इस टीम के संयोजक पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल बनाए गए हैं. जांच टीम में प्रदेश के पांच विधायक, कांग्रेस नेता सलीम, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भी शामिल किया गया है.

पुलिस बल की रही तगड़ी तैनातीतोड़फोड़ की कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा था. विरोध के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर बहस और नोकझोंक हुई.

कांग्रेस ने लगाए तानाशाही के आरोपकांग्रेस नेताओं ने निगम और प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के घर उजाड़ने की कोशिश का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक गरीबों के साथ अन्याय बंद नहीं किया जाता.

गिरफ्तारी के बाद भी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनीपूर्व विधायक प्रकाश नायक समेत वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे गरीबों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे और जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी.

पुलिस ने प्रदर्शन कारियों को गरिफ्तार कर रखा खुले मैदान में

वहीं कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जारी है. इसी दौरान आंदोलन में शामिल महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता उर्दना पुलिस लाइन पर बेहोश हो गई. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को खुले मैदान में रखा गया है, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

तनाव का माहौल

मोहल्ले में अब भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. कांग्रेस जांच दल जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.