Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में लॉज, ढाबों सहित कई जगहों पर छापेमारी

धमतरी। जिले में विदेशी नागरिकों की अवैध मौजूदगी को लेकर धमतरी पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है। खासकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की तलाश को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। जिलेभर के होटलों, लॉज, ढाबों और किराए के मकानों में आधी रात तक औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

हर दस्तावेज की हो रही गहन जांच

इस तलाशी अभियान में पुलिस उन लोगों के दस्तावेजों की विशेष जांच कर रही है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्रों की असलियत को परखा जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

मोहल्लों-बस्तियों में निगरानी बढ़ी

शहर के मोहल्लों और बस्तियों में किरायेदारों की सूची खंगाली जा रही है, और उनकी नागरिकता की पुष्टि की जा रही है। मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है, और उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने दी जानकारी

धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि उन्हें शासन और पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि जिले में अवैध विदेशी नागरिकों की मौजूदगी की आशंका है। विशेष रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के देश में घुसपैठ कर, देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पर अभियान जारी

हालांकि अब तक कोई विदेशी नागरिक पकड़ा नहीं गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। देश के अन्य हिस्सों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि ये लोग पहचान बदलकर देश में छिपे हो सकते हैं।