Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राइस मिलर्स और एजेंट के ठिकानों में छापा, मिले इतने कैश के उड़ गए आयकर अन्वेषण टीम के होश

रायपुर।  आयकर अन्वेषण की टीम ने राइस मिलर्स, कमीशन एजेंट्स-ब्रोकर्स के ठिकानों पर मिले कैश में से करीब 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिया है. राजधानी सहित राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग और तिल्दा के सभी ठिकानों पर आयकर जांच दूसरे दिन भी जारी रही.

गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में भी आयकर अफसर जांच में जुटे रहे. आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के दो राइस मिलर्स, राइस एक्सपोर्टर्स कारोबारी समूह के साथ ही अनाज व्यवसाय से जुड़े कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के 25 ठिकानों पर की जा रही जांच दूसरे दिन भी जारी रही. सभी ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज से कच्चे में कारोबार और कैश में व्यवसाय किए जाने के ढेरों दस्तावेज मिले हैं. बुधवार सुबह शुरू की गई राइस मिल परिसर, आवासीय ठिकानों और कार्यालयों में मिले कैश में से 7 से 8 करोड़ रुपए कैश सीज कर लिए गए हैं.

गोंदिया-काकीनाड़ा में भी कार्रवाई जारी

राइस मिलर्स और राइस ब्रोकर्स से संबंधित राज्य के बाहर गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा में की जा रही जांच भी गुरूवार को जारी रही. गोंदिया में कमीशन एजेंट-ब्रोकर्स के एंगल और काकीनाड़ा में राइस एक्सपोर्ट किए जाने संबंधी दस्तावेज की छानबीन की जा रही है. मिले दस्तावेज के आधार पर वहां मौजूद संचालक अथवा कंपनी के स्टाफ का बयान लिया जा रहा है.