Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राइस मिलों पर छापेमारी: दो मिलें सील, बिजली कनेक्शन काटे गए, भारी मात्रा में धान-चावल का स्टॉक जब्त

बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने आज दो और राईस मिलों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की. दोनों राईस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए. मीलें सील कर दी गई. कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है. बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए. खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज दो राईस मिल-श्रीजी राईस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई.

श्रीजी राईस मिल के संचालक जुगल किशोर पालीवाल हैं. उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है. छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगा है. इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा, संचालक गौरव अग्रवाल की राईस मिल भी सील कर बिजली कनेक्शन विच्छेद किया गया. उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया. उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता का आरोप लगा है.

जिला प्रशासन की टीम में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुये. कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की. उन्होंने असहयोग करने वाले राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए.