Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल्द छत्तीसगढ़ पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भूपेश बघेल सहित दिग्गज नेताओं को कार में बैठाकर ड्राइव करते जिला कार्यालय पहुंचे पायलेट

सक्ती। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली हैं. इसकी तैयारी में कांग्रेस पूरी तरह से जुट गई है. राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ में यात्रा की जानकारी देने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट सक्ती पहुंचे. सचिन पायलेट के साथ पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे. तमाम दिग्गज नेताओं को अपनी कार में लेकर जब सचिन पायलेट जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद लोग चौंक गए, क्योंकि सचिन पायलेट खुद कार ड्राइव कर कार्यालय पहुंचे थे.

पायलेट के साथ कार में पूर्व सीएम सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता बैठे थे. सक्ती पहुंचे सचिन पायलेट सहित कांग्रेसी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ. बैठक में सचिन पायलेट ने कांग्रेसी नेताओं को राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी दी और उनके जोरदार स्वागत के लिए चार्ज किया.

8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी यात्रा

मीडिया से चर्चा के दौरान सचिन पायलेट ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बताया कि राहुल गांधी ओड़िशा से होते हुए 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुचेंगे. 11 तारीख को उनकी यात्रा यहां पहुंचेगी. प्रदेश प्रभारी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाना है. मणिपुर में हुई हिंसा में वहां के लोगों को न्याय मिले, इसके लिए इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की गई थी.

यात्रा से सबको होगा फायदा : सचिन पायलेट

यात्रा को लेकर चुनाव में कितना फायदा मिलने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने बताया, चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे. विधानसभा में हमारा ज्यादा अंतर नहीं था. लोकसभा में 10 साल हो गए लोग ऊब चुके हैं, यात्रा से सभी को फायदा मिलेगा.