Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीद की नई किरण – विकास उपाध्याय

रायपुर-   शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित की गई थी। पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय निगम सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 8 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे रायगढ़ में प्रवेश करेगी दो दिवस के विश्राम के बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़ से होते हुए सक्ति कोरबा अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। 7 जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी एवं 536 किलोमीटर तक यह यात्रा राहुल गांधी 5 दिनों में पूरी करेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि देश की एकता अखंडता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस यात्रा की शुरुआत की गई।भुखमरी महंगाई बेरोजगारी किसानों की बदहाली सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। प्रमोद दुबे ने कहाँ कि जन अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तन सत्याग्रह साबित होगा।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा की शुरुआत से ही भाजपा डरी हुई है मणिपुर सरकार ने इंफाल में यात्रा की शुरुआत के लिए पहले तो अनुमति देने से मना किया जब अनुमति दी गई तो उसमें शर्तें भी लगा दी गई थी असम में भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिए स्तरहीन हथकंडे अपनाये।भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोक एकजुट हो इसलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन मोदी सरकार कुछ भी कर ले यह यात्रा रुकने वाली नहीं है।

ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह के माध्यम से जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है आज बर्बादी की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।