Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

रायपुर- पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे बस्तर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने राहुल के सभा की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है।

इधर पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी की जनसभा को जवाबी माना जा रहा है। कांग्रेस ने राहुल की चुनावी सभा में ताकत दिखाने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी जवाबदारी सौंप दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाकर बस्तर की सीट बरकरार रखने की कोशिशों मे पार्टी के दिग्गज जुटे हुए हैं।

इन नेताओं के आने की संभावना

राहुल के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है हालंकि अभी सभी नेताओ का फाइनल कार्यक्रम आना बाकि है।