Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं, उनको जो लिखकर देते है वह पढ़ देते हैं : डॉ. रमन सिंह

रायपुर।     कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में कई मुद्दों पर बीजेपी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने एक बयान दिया कि ‘आदिवासी देश के पहले मालिक थे, BJP इन्हें वनवासी कहती है’. उनके इस बयान पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ को अबूझमाड़ किसने बनाया? कांग्रेस ने 50 सालों तक छत्तीसगढ़ को उपेक्षित रखा. अबूझमाड़ को सभ्यता के दौड़ से अलग करने का काम कांग्रेस ने किया है. टोडरमल के बाद सर्वे नहीं हुआ, आज सर्वे हो रहा है. राहुल गांधी को राजनीति का ABCD मालूम नहीं है. उनको जो लिखकर देते हैं वह पढ़ देते हैं. इसके साथ ही रमन सिंह ने अन्य मुद्दों पर बयान दिया है.

रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट मिलने पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सुनील सोनी ने रिकॉर्ड मतों से सांसद का चुनाव जीता था और अब वह रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतने वाला विधायक बनेंगे. कांग्रेस कोई भी प्रत्याशी को टिकट दे फर्क नहीं पड़ता. जनता सुनील सोनी को प्रचंड मतों से जीतने जा रही है.

नारायणपुर आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार दबाव बन रहा है. उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान का परिणाम बहुत अच्छा रहा है, जिसमें एक ही दिन में 38 नक्सलियों को मार गिराया गया. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निश्चय इस बात का संकेत है कि आने वाले एक साल में नक्सलवाद का समाप्त होना निश्चित है