Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेत्रियों के आरोपों पर राधिका खेड़ा का पलटवार, कहा – रामनवमी के दिन तो झूठ नहीं बोलना था…

रायपुर- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई नेत्रियों के प्रेस वार्ता में पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि रामनवमी जैसे पवित्र दिन को तो छोड़ ही देना था, आज भी झूठ नहीं बोलना चाहिए. भाजपा की चाइनीज़ गारंटी पर कांग्रेस छोड़कर गई हैं. पार्टी ने पहचान दी, पहचान देने वाली मां होती है, और मां को धोखा देता है, उसे भगवान भी माफ़ नहीं करते हैं. 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि जो महिलायें अपमान और दुर्व्यवहार की बात कर रही है, उन्हें ज़िला पंचायत अध्यक्ष, नगरनिगम अध्यक्ष , महापौर जैसे पद किसने दिए. अपमान करते हुए किसी को ऐसे पद पर पहुँचने के लिये ना मदद की जाती है, ना टिकट दी जाती है. जिस पार्टी में ये महिलाएं शामिल हुई, उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ क्राइम के मामले में टॉप फाइव में था. हमारी सरकार क्राइम के मामलों में राज्य को बीसवें से भी नीचे लाई.

खेड़ा ने कहा कि इन महिलाओं को ये नहीं बोलना चाहिए क्योंकि जिस पार्टी में ये गई, उस पार्टी ने भानुप्रतापुर के उप चुनाव में पॉक्सो एक्यूस्ड को टिकट दिया. कांकेर के प्रत्याशी के ऊपर आदिवासी महिला उत्पीड़न का मामला है, वो महिला भी कहां है ये किसी को नहीं पता. जो पार्टी खुद शोषण करने, अभद्रता करने और ऐसे लोगों को टिकट देने में लिप्त है, ये महिलाएं ऐसे पार्टी में जाकर सेफ महसूस कर रही हैं.

महिलाओं द्वारा कांग्रेस पार्टी पर झूठे वादों के आरोप पर राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के अधूरे वादों पर बात करने वाली महिलाएँ ये भूल गई कि 500 रुपए के सिलिंडर का जानता को आज भी इंतज़ार हैं. महतारी वंदन का वादा मोदी करके गए, ऑन रिकॉर्ड सिर्फ़ 30 प्रतिशत महिलाओं को मिला, 70 प्रतिशत महिलाए 1000 रुपए के इंतज़ार में हैं.