Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रबी बीज उत्पादन को बढ़ावा : किसानों के पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी

रायपुर। देश में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई थी। किंतु वर्तमान में किसान खरीफ फसलों के उपार्जन एवं धान खरीदी कार्यों में व्यस्त होने के कारण बड़ी संख्या में पंजीयन नहीं करा पाए थे। इसे देखते हुए किसानों द्वारा पंजीयन अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।

रबी 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य के अनुसार प्रजनक, आधार एवं प्रमाणित-1 श्रेणी के उन्नत बीजों का उत्पादन किया जाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीज उत्पादन के क्षेत्र में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा जैविक प्रमाणीकरण संस्था, रायपुर के माध्यम से संचालित यह कार्यक्रम किसानों को स्वयं उत्पादित कच्चे बीज को उन्नत बीज के रूप में विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ ही कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पंजीयन तिथि में वृद्धि से अधिक संख्या में किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे, जिससे रबी फसलों की गुणवत्ता, उत्पादकता और बीजों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

निगम द्वारा प्रदेश के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक क्षेत्र का पंजीयन कराएँ और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहभागी बनें।