Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए तत्काल 20 हजार रुपए सहायता राशि स्वीकृत कर सौंपा चेक

रायपुर।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान हो रहा है। मुख्यमंत्री आज रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों से मिल रहे हैं और बारी-बारी से उनकी समस्याएं एवं जरूरतें सुन निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आस लेकर जनदर्शन पहुंची रायपुर के कोटा में रहने वाली किरण मिश्रा के लिए 20 हजार रुपए तत्काल मंजूर किए। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने चंद मिनटों में ही उसे 20 हजार रुपए का चेक भी सौंप दिया।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन में किरण मिश्रा अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी। वह लंबे समय से स्त्री रोग संबंधी परेशानियों से जूझ रही है। हालांकि वह लगातार इलाज करा रही है, परंतु तकलीफ पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। किरण के पति इलेक्ट्रिशियन का काम कर घर का खर्चा चलाते हैं। खराब आर्थिक स्थिति के चलते वह इलाज के लिए आर्थिक सहायता हेतु आज मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उसकी परेशानी को देखते हुए तत्काल 20 हजार रुपए मंजूर कर कुछ ही मिनटों में चेक भी सौंप दिया।