Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“सम्पर्क केन्द्र” की सक्रियता से अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई, 2 जेसीबी सहित 12 वाहन जब्त

बलौदाबाजार। जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर “सम्पर्क केन्द्र” को एक सशक्त नियंत्रण कक्ष (Control Room) के रूप में सक्रिय किया गया है। इस केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन या उससे संबंधित गतिविधियों की सूचना सीधे प्रशासन को देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।इसी क्रम में शुक्रवार को अवैध रूप से मुरुम खनन एवं परिवहन की सूचना मिलने पर मौके पर 2 जेसीबी मशीन एवं 10 हाईवा ट्रक क़ो जब्त किया गया।

प्राप्त जानकरी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग 12:25 बजे सम्पर्क केन्द्र के हेल्पलाइन नम्बर 92018-99925 पर एक जागरूक नागरिक द्वारा सूचना दी गई कि तहसील सिमगा के ग्राम पंचायत बनसांकरा में जंगल के पीछे अवैध रूप से मुरुम खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम गठित कर रवाना की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब 1 बजे ही मौके पर पहुँचकर अवैध खनन में लगे 2 जेसीबी मशीन एवं 10 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया तथा प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी जागरूक नागरिकों से अपील किया गया है कि अपने क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन, परिवहन या भण्डारण की जानकारी सम्पर्क केन्द्र नम्बर 92018-99925 पर तत्काल दें। प्राकृतिक सम्पदाओं के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। सूचनादाता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।