Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आरंग-घूमराभाठा सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, आंखों में धूल झोंककर किया जा रहा है करोड़ों की लागत से काम…

आरंग। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) इन दिनों कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार विवादों के घेरे में हैं. ताजा मामला आरंग ब्लॉक का है, जहां 6.32 करोड़ रुपए की लागत से बन रही आरंग-घूमराभाठा सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप लग रहा है.

जानकारों का कहना है कि यह सड़क बनने के साथ ही उखड़ने की कगार पर पहुँच सकती है. सड़क निर्माण के तकनीकी नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार बिना पुरानी सड़क को उखाड़े उसी के ऊपर मुरूम डालकर बेस तैयार कर रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो पुरानी डामर वाली सतह को बिना ‘स्कारिफाई’ (उखाड़े) किए नया बेस तैयार करने से सड़क की पकड़ मजबूत नहीं होती और पहली बारिश में ही सड़क धंसने का खतरा रहता है.

यही नहीं निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही मुरूम की गुणवत्ता इतनी खराब है कि ग्रामीण इसे ‘धूल और मिट्टी का मेल’ बता रहे हैं. इतना ही नहीं, कार्य योजना के अनुसार मार्ग में 10 नई पुलिया का निर्माण होना है, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार पुरानी पुलियाओं को ही लीपा-पोती कर नया रूप देने की कोशिश कर रहा है, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकता है.

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नहर से किसानों के खेतों तक जाने वाली आपासी नालियों (Irrigation Channels) को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो सकता है, लेकिन विभाग इस ओर आंखें मूंदे बैठा है.

जिम्मेदार अधिकारी मौन, फोन उठाने से बच रहे

जब इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो अनुविभागीय अधिकारी (SDO) सत्येंद्र साहू और उप अभियंता टीआर साहू ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा. अधिकारियों की यह चुप्पी से सवाल उठ रहा है कि क्या अधिकारियों के संरक्षण में ही गुणवत्ता से समझौता हो रहा है? क्या 6.32 करोड़ की राशि केवल कागजों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी?