Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिवरीनारायण मेले की सुरक्षा पर सवाल, आयोजन के पहले दिन हुई चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर…

जांजगीर-चांपा।  शिवरीनारायण मेला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. मामूली बात को लेकर मेला की भीड़ में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत बुधवार को हुई. मेले में घूमने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव से कुछ युवक आए थे, जहां मेला की भीड़ में अन्य युवकों से टकराने को लेकर विवाद हुआ. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जन भर से अधिक लड़कों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

घटना के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने सन्देहियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकांश युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस घटना से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. इतने बड़े आयोजन के दौरान, खास तौर से पहले दिन, प्रशासन की व्यवस्था चुस्त रहने की सभी उम्मीद लेकर चलते हैं, उसके बाद भी ऐसी घटना हो जाए, यह सभी के लिए चिंता का विषय है. अब सवाल यह है कि इस घटना से सबक लेते हुए पुलिस अपनी व्यवस्था दुरुस्त करेगी, ताकि दोबारा ऐसी वारदात न हो?