Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंजाब केसरी भवन की मनमानी : रात दो बजे तक डीजे बजने से पढ़ाई करने वाले बच्चे और वार्डवासी परेशान, पार्षद ने एसपी से की शिकायत

रायपुर।  कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कहे या फिर कानून को अपनी जेब में रखने का धौंस देने वाले इवेंट संचालक या फिर डीजे वाले को बड़ा समझे मामला तब गंभीर हो गया जब वार्ड के लोग एकजुट होकर पंजाब केसरी भवन में देर रात तक झनकने वाले डीजे साउंड से परेशान लोगों ने निजात पाने के लिए पार्षद का दरवाजा खटखटाया। पार्षद रेणु जयंत साहू ने वार्डवासियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पार्षद रेणु जयंत साहू ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 जोरा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब केसरी भवन आता है। भवन के आसपास बस्ती और कॉलोनी है, जहां स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे रहते हैं। उक्त भवन विवाह व अन्य समारोह के लिए किराए पर दिया जाता है। यहां हमेशा देर रात तक डीजे साउंड का उपयोग किया जाता है।इसके ध्वनि प्रदूषण से काफी लोग विचलित हो जाते हैं। विशेषकर पढ़ने वाले बच्चों एवं बीमार व वृद्ध लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आदेशों की अवहेलना

स्थानीय निवासियों ने बताया, उक्त भवन के प्रबंधन समिति के अधिकारी को धीमी आवाज का उपयोग करने के लिए निवेदन किया किंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पंजाब केसरी भवन के प्रबंधकों द्वारा हाईकोर्ट की गाइडलाइन का स्पष्ट उल्लंघन किया जा रहा हैl लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रेणु जयंत साहू ने कहा कि प्रबंधन समिति द्वारा इस पर रोक नहीं लगाई गई तो प्रबंधन समिति के घर के सामने डीजे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पंजाब केसरी प्रबंधन समिति की होगी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की है।