Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बैठक: नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई नेता रहे नदारद, ED की कार्रवाई पर भूपेश बघेल ने कहा- मैं जिस राज्य में जाता हूं वहां…

नई दिल्ली।  पंजाब के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरुवार (13 मार्च) को दिल्ली में पंजाब कांग्रेस  की बैठक ली. इस मीटिंग से नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई कांग्रेसी नेता नदारद रहे. बैठक में कांग्रेसी नेताओं के शामिल नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बघेल ने कहा ” इस मीटिंग की सबको जानकारी थी. सिद्धू नहीं आए लेकिन अन्य कई लोग भी नहीं आ पाए इसमें कुछ अलग और नया नहीं है.”

इस दौरान उन्होंने बीतें दिनों उनके घर में की गई ED की छापेमारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. पूर्व सीएम बघेल ने कहा मैं जब-जब जिस राज्य में जाता हूं, उसके बाद छापे पड़ते हैं. मैं छापे से नहीं डरता हूं. उन्होंने आगे कहा, सबसे ज्यादा छापे छत्तीसगढ़ में पड़े हैं. अब मैं पंजाब जाना शुरू किया तो फिर छापे पड़े. 

पंजाब कांग्रेस को लेकर दिल्ली में चल रही बैठक खत्म हो गई है. पजांब कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल ने संगठन को मजबूत करने मीटिंग ली. बैठक को लेकर कहा कि संगठन को मजबूत करने का यह साल है, पार्टी ने इस बारे में निर्देश दिया है. उन्होंने दावा किया है पंजाब में कांग्रेस मजबूत है. उन्होंने कहा, कि राज्य में माइक्रो लेवल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है. जल्द ही दूसरी मीटिंग होगी और आगे का एजेंडा तय होगा.

आम आदमी पार्टी में मची है भगदड़

प्रभारी भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब में AAP विधायक कांग्रेस के संपर्क में है, उस पर क्या कुछ रणनीति बनी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ”आम आदमी पार्टी में भगदड़ मची है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की नाव डूबने वाली है लेकिन कब तक डूबेगी पता नहीं.”