Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कर्म में विश्वास रखते हुए निरंतर जनता की सेवा करने वाले जनप्रतिनिधि सदैव याद रखे जाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल।     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कर्म में विश्वास रखते हुए निरंतर जनता की सेवा में लीन रहने वाले जनप्रतिनिधि सदैव याद रखे जाते हैं। निर्वाचन क्षेत्र के साथ संपूर्ण प्रदेश के विकास की चिंता करना एक समर्पित जन-प्रतिनिधि की पहचान होती है। स्व. फूलचंद वर्मा एक ऐसे ही जनप्रतिनिधि थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार की शाम पूर्व सांसद स्व. फूलचंद वर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर इंदौर में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज जब मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है, कृषि विकास दर बेहतर हुई है। कई बंद उद्योग फिर से प्रारंभ होने की स्थिति में आ रहे हैं, तब श्रमिकों के कल्याण से जुड़े स्व. फूलचंद वर्मा याद आते हैं। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में सार्वजनिक जीवन प्रारंभ किया और चार दशक से अधिक अवधि तक कार्यकर्ता, विधायक, सांसद के रूप में और इन पदों पर न रहने पर भी नागरिकों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वे संविद सरकार में उप मंत्री रहे और पांच बार सांसद रहे। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र और शाजापुर, देवास संसदीय क्षेत्र के साथ ही उज्जैन संसदीय क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. वर्मा का पुण्य स्मरण किया और उनके परिजन से चर्चा भी की। इस अवसर पर विधायक ऊषा ठाकुर भी उपस्थित थीं।