Special Story

शासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी, तीर्थराज अग्रवाल एक विभाग से मुक्त

शासनिक फेरबदल: चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी, तीर्थराज अग्रवाल एक विभाग से मुक्त

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए…

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

गैस सप्लाई पर चिंता, होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन बोला– सिलेंडर जमा न करें

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की संभावित कमी को…

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत अनुबंध होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए मंगलवार को जयपुर में हुए अनुबंध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पार्वती-कालीसिंध-चंबल और केन-बेतवा परियोजनाओं के अनुबंध होने पर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के क्रियान्वयन से संपूर्ण मालवा क्षेत्र का तीव्र विकास संभव होगा। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कहा कि केन-बेतवा परियोजना के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 25 दिसम्बर को मध्यप्रदेश आगमन एक शुभ अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में विधायक गोलू शुक्ला, रूद्राक्ष शुक्ला,  मानसिंह यादव,  मिलिंद मालवीय आदि शामिल थे।