Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर दायर जनहित याचिका खारिज

बिलासपुर। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए इसे खारिज कर दिया है। यह मामला राजनांदगांव में हुए फिजिकल टेस्ट में गड़बड़ी के आरोप से जुड़ा था। सात अभ्यर्थियों ने मिलकर इस संबंध में याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ। उनका कहना था कि चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए दोबारा फिजिकल टेस्ट करवाया जाए।

हालांकि सुनवाई के दौरान सामने आया कि जिन सात अभ्यर्थियों ने यह याचिका दायर की थी, उनमें से चार का चयन पहले ही हो चुका है। इस पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जब खुद का चयन हो चुका है तो जनहित याचिका दायर करने का कोई औचित्य नहीं बनता।

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई। बेंच ने याचिकाकर्ताओं से सवाल किया कि जब आप स्वयं चयनित हो चुके हैं तो इस प्रकार की याचिका दायर कर पूरी भर्ती प्रक्रिया को संदेह के घेरे में क्यों डाल रहे हैं। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा –

“सरकारी नौकरी पाना आज के समय में बेहद मुश्किल है। खुद चयनित होने के बाद अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मार रहे हैं?”

कोर्ट ने यह भी कहा कि यह याचिका अब जनहित याचिका न होकर व्यक्तिगत हित से प्रेरित लग रही है और इसका उद्देश्य केवल चयन प्रक्रिया में बाधा डालना प्रतीत होता है।

जनहित याचिका खारिज

कोर्ट ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट का कहना था कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी की जा चुकी है और इसे दोबारा कराने का कोई कारण नहीं है।

इस फैसले के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। चयनित अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है, वहीं अन्य उम्मीदवारों से उम्मीद की जा रही है कि वे न्यायालय के आदेश का सम्मान करेंगे।