Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूरे प्रदेश​ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पूरी तरह ठप – कन्हैया अग्रवाल

रायपुर। ​प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर सहित प्रदेश की चरमराई हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर गहरी चिंता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद संभवतः यह पहला मौका है जब प्रदेश के मुख्य भंडारण केंद्रों (FCI/Nan) में ही राशन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण हजारों गरीब परिवार राशन को मोहताज हो रहे हैं ।

​कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण आज रायपुर की राशन दुकानों से चावल, शक्कर, नमक और मिट्टी तेल गायब है । स्थिति इतनी भयावह है कि ​गुढ़ियारी, मंदिर हसौद और बिरगांव जैसे बड़े भंडारण केंद्रों में चावल का स्टॉक शून्य है।

जिन केंद्रों में थोड़ा-बहुत राशन बचा भी है, वहां परिवहन (Transporting) के लिए गाड़ियां उपलब्ध नहीं हैं । ​महीने की 12 तारीख बीत जाने के बाद भी हितग्राहियों को उनका मासिक राशन नहीं मिल पाया है।

प्रदेश ​महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कड़े शब्दों में कहा, “यह सरकार की प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है कि गरीबों की बुनियादी जरूरत की चीजों—चावल, नमक और मिट्टी तेल—की अनुपलब्धता बनी हुई है। सरकार केवल उत्सवों में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर पीडीएस व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।”

​कांग्रेस नेता ने सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आगामी 48 घंटों के भीतर भंडारण केंद्रों और उचित मूल्य की दुकानों में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। गरीबों के पेट पर लात मारने वाली इस अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।