Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने का विरोध, युवा कांग्रेस ने गवर्नर-सीएम के नाम कलेक्टरों को सौंपा ज्ञापन…

रायपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस खुलकर सामने आ गया है. युवा कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश के तमाम जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. बलौदाबाजार जैसी घटना सरकार का फेलियर है. उसमें हमारे कार्यकर्ताओं पर जबरन 307 के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन टारगेट कर किसी भी फर्जी मुद्दे पर एफआईआर कर रही है.

आकाश शर्मा ने कहा कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता पर कार्रवाई की जा रही है, इसलिए आज हमने प्रदेश के प्रत्येक जिले में कलेक्टर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. आने वाले समय में यदि ऐसे फर्जी एफआईआर बंद नहीं होंगे, तो हमारा प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.