Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध, स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की हटाने की मांग

रायपुर।  शहर के गुढ़ियारी इलाके में स्थानीय लोग नए मोबाइल टावर के लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं. रहवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर लगने से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर से मांग की है कि यहां टावर ना लगाया जाए.

पूरा मामला गुढ़ियारी के अशोक नगर का है. जहां मोबाइल टावर को लगाने का कार्य जारी है. इस बीच लोगों ने आज नारेबाजी करते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया. साथ ही मोबाइल टावर को हटाए जाने की मांग की जा रही है.

स्थानीय रहवासी रमाकांत शर्मा ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र सेवई फेक्ट्री के पास अशोक नगर गुढ़ियारी ए.पी.जे. कलाम वार्ड क्रमांक 19 रायपुर में मोबाइल टावर लग रहा है. जबकि यह एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, अगर यहां मोबाइल टॉवर की स्थापना हो जाती है. तो उसके उच्च रेडियेशन से आस-पास का वातावरण खराब हो जायेगा.

वहीं स्थानीय रहवासी कुंदन सिन्हा ने कहा कि घनी आबादी वाला यह पूरा क्षेत्र है. मोबाइल टावर लगाने से बच्चो के साथ-साथ आस-पास के सभी लोगो के मानसिक स्थिती पर भी बुरा प्रभाव अवश्य ही पड़ेगा. उच्च रेडियेशन से मानव स्वास्थ्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है. इससे हम सभी भली भांति अवगत है. रेडियेशन की वजह से क्या क्या खतरा मानव शरीर एवं वातावरण में हो सकता है, ये सभी जानते है. इस क्षेत्र में पहले से नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है. बावजूद इसके टावर इंस्टॉल किया जा रहा है. हम कलेक्टर से मांग करते है लोगो स्थानीय लोगों की समस्या को समस्याओं को देखते हुए यहां टावर ना लगाया जाए.