Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्पा सेंटरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड

दुर्ग। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अवैध देह व्यापार की सूचना पर दो स्पा सेंटरों में स्मृति नगर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर की संचालिका एवं एक अन्य के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला अमन ढाबा के लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करा रही है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दी गई।

मौके पर लविश फैमली स्पा एंड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल निवासी सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग और अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवई की गई। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी, आर. कमल नारायण का योगदान रहा