Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घर पर चल रहा था देह व्यापार, वाट्सएप पर डील करती थी महिला, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार

दुर्ग।   घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जयंती नगर में अनैतिक देह व्यापार करने वाली महिला को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर के एक घर में देह व्यापार चल रहा है. पुलिस ने अपने दो जवानों को ग्राहक बनाकर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने जयंती नगर निवासी 63 वर्षीय शशि उपाध्याय के साथ सन्तराबाड़ी निवासी जसप्रीत सिंह, जयंती नगर निवासी लखन सिंह को गिरफ्तार किया. महिला के घर से 12000 रुपए नगद भी बरामद किया गया.

पुलिस के मुताबिक, महिला वाट्सएप के माघ्यम से ग्राहकों से सम्पर्क कर लड़कियां बुलाती थी और ग्राहकों से दो हजार रुपए अतिरिक्त लेकर लड़कियां उपलब्ध कराती थी. घर के आसपास के लोगों को महिला पर संदेह हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा कि मौके पर कांकेर, रायगढ़ और कोलकाता की लड़कियां मौजूद थी.