Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” : फेमिन बाई के सफल ऑपरेशन के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की मुलाकात

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लौट रहा है। यह परियोजना विशेष रूप से सामाजिक और चिकित्सकीय सहायता के क्षेत्र में एक मिसाल पेश कर रही है।

आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कालड़ा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर गुढ़ियारी निवासी फेमिन बाई से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। 13 वर्षीय फेमिन बाई का हाल ही में बर्न स्पेशलिस्ट डॉ. सुनील कालड़ा द्वारा ब्लाइंडर सिंड्रोम का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया है। इस सफल उपचार ने न केवल फेमिन बाई के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, बल्कि उनके परिवार में भी उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया है।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बच्ची फेमिन बाई से पूछा कैसी हो बेटा अब ऑपरेशन के बाद कैसा लग रहा है, बच्ची ने बताया कि मुझे अब बहुत अच्छा लग रहा है।

कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि “प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी” के तहत हमारा उद्देश्य है कि ऐसे जरूरतमंद लोगों तक यह सहायता बिना किसी बाधा के पहुंचे और उनके जीवन में मुस्कान लौटे।

बच्ची के परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से हमारी बच्ची को एक नया जीवन मिला है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।