Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कैंसर जागरूकता पर कार्यक्रम 28 मई को आयोजित

रायपुर।जेसीआई रायपुर नोबल और संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई 2024 को वृंदावन हॉल, रायपुर में ‘वीमेन कैंसर अवेयरनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर से संबंधित जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। इस कार्यक्रम में 200 महिलाओं की सहभागिता की उम्मीद है | इस अवसर पर स्वास्थ्य सम्बंधित स्मारिका भी जारी की जाएगी।

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सक और विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। डॉ. सुनीता कानोई (गायनेकोलॉजिस्ट) “Women’s Health Across the Life Span” विषयान्तर्गत महिलाओं के जीवन के विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर रोशनी डाली जाएगी।

डॉ. यूसुफ मेमन (सीनियर कैंसर सर्जन) “Cervical Cancer: Symptoms, Treatment, and Prevention” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जिसमें सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, उपचार और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. अर्पण चतुर्मोता (सीनियर कैंसर सर्जन) “Breast Cancer and Advancements in Cancer Treatment” पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर और कैंसर उपचार में हो रही नई प्रगति पर जानकारी साझा करेंगे।

डॉ. राकेश मिश्रा (सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) “Women’s Nutrition and Cancer Prevention” पर बात करेंगे, जिसमें महिलाओं के पोषण और कैंसर की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

डॉ. अविनाश तिवारी (पेन एंड पेलिएटिव मेडिसिन स्पेशलिस्ट) “Psychological Issues During Cancer and Role of Palliative Medicine” पर चर्चा करेंगे, जिसमें कैंसर के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और पेलिएटिव चिकित्सा की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जेसीआई रायपुर नोबल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक महिलाओं को आमंत्रित किया जाता है।