Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रो कबड्डी लीग की विजेता हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ी संस्कार मिश्रा का गृह जिले में हुआ जोरदार स्वागत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही के छोटे से गांव भर्रीडांड़ के संस्कार मिश्रा ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की ओर से खेलते हुए फाइनल में पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. आज गृह जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही लौटने पर लोगों ने खिलाड़ी संस्कार मिश्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लोगों की बधाईयों का तांता लग गया।

कबड्डी खिलाड़ी संस्कार मिश्रा ने कहा कि इस मुकाम पर पहुचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है. हमें हमेशा बड़ा सपना देखना चाहिए तभी आप सफल होंगे. उन्होंने टीम की जीत का श्रेय हरियाणा स्टिलर्स के कोच मनिंदर सिंह को दिया.

बता दें कि संस्कार मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी टीम के कप्तान भी है. हरियाणा स्टीलर्स में संस्कार 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर शामिल हुए थे. उन्होंने लीग में अपने प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में जलवा बिखेरने के बाद संस्कार अगले महीने दुबई टूर्नामेंट में खेलने वाले है. संस्कार ने अपनी खेल प्रतिभा से न सिर्फ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले बल्कि, प्रदेश का नाम भी रोशन किया.