Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बालोद में गरजीं प्रियंका गांधी, PM मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए पूछे ये तीखे सवाल

बालोद- कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने महंगाई का मुद्दा छेड़ा।

प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता कहते हैं कि हमें 400 सीट दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, सबसे ताकतवर हैं। भाजपा यह बताएं कि मोदी  ने महंगाई क्यों खत्म नहीं की। यह बताएं कि बेरोजगारी क्यों दूर नहीं की गई।

प्रियंका ने कहा, यह सरकार किसके लिए चल रही है। यह स्पष्ट हो गया है यह सरकार मोदी जी के कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ में भी उद्योगपति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 16000 करोड़ का लोन माफ किया। इनके लिए कोयला, सार्वजनिक उपक्रम, बैंकों का पैसा लूटा दिया गया।

किसान का बेटा क्या करेगा। मजदूर क्या करेगा। जीएसटी, नोटबंदी से लोगों को दलदल में डाल दिया गया। इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। कल मोदी आएंगे वहीं धूमधाम से आएंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। आदिवासी संस्कृति की बात करेंगे। लेकिन सच्चाई पर नहीं उतरेंगे।

महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करेंगे। क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हुआ। महंगाई बढ़ती गई, बेरोजगारी बढ़ती गई। धर्म का मतलब है सत्य। यदि मंच पर नेता आपसे झूठे वादे करें तो यह अधर्म है। कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है उसे पूरा करती है।

प्रियंका ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बेरोजगारी भत्ता माफ किया। भाजपा सरकार ने गोठान बंद कर दिया। सब बंद कर दिया। भूपेश बघेल पर बहुत बड़ा हमला किया गया, क्योंकि वे छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहे थे। उन पर केस पर केस लगाया गया। डेढ़ साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है। केस लगाने वाले ही सबसे बड़े भ्रष्ट निकले।

प्रियंका गांधी ने कहा, इस समय आपने यदि कांग्रेस के हाथ मजबूत नहीं किया तो सोचिए क्या-क्या होगा। ये देश उद्योगपतियों को सौंपा जाएगा, महंगाई बढ़ेगी, बेरोजगारी बढ़ेगी। और आपका जीवन इसी दलदल में रहेगा। इसलिए अपने वोट को अपनी ताकत बनाइए और इस देश में बदलाव लाइए।

जिस दिन पोलिंग का दिन होगा। आप अपना पूरे विवेक से वोट देंगे। ऐसी उम्मीद मैं करती हूं। मैं विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस सरकार ही आपकी जीवनशैली बदल सकती है।