Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सेंट्रल जेल में कैदियों की मौज ! जेल डीजी और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षक, पेन ड्राइव और नशीले पदार्थ मिलने पर जेलर की लगाई क्लास

रायपुर- राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मिल रही शिकायत के बीच जेल डीजी और एसएसपी अचानक निरीक्षक करने पहुंचे. अधिकारियों ने महिला और पुरुष दोनों सेल में जाकर तीन घंटे तक जांच की. इस दौरान 3 पेन ड्राइव, गुटखा और नशीले पदार्थ जब्त किये गए.

दरअसल, कुछ दिन पहले जेल के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें कैदी हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया ने 50 हजार रुपये रिश्वत और जेल के अंदर उपयोग हो रहे मोबाइल के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद एक और मामला सामने आया. जिसमें दोहरे हत्याकांड के आरोपी को अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थी. इसकी जानकारी जब उच्च अधिकारियों के हाथ लगी तो 200 पुलिसकर्मियों के साथ जेल पहुंचे और सघन चेकिंग की.

सघन चेकिंग के दौरान केंद्रीय जेल डीजी और एसएसपी संतोष सिंह ने जेल से तीन पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया. हालांकि पेन ड्राइव में कुछ भी खास था नहीं वह खाली था. जिसके बाद अधिकारियों ने जेलर समेत अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

लेकिन ये बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जेल के अंदर पेनड्राइव कैसे पहुंचा और इसका क्या काम था. फिलहाल पेन ड्राइव किसने मंगाया था, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद इस बड़ी लापरवाही के चलते कई अधिकारियों और प्रहरियों पर गाज गिर सकती है.