Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे छत्तीसगढ़ : एक नवंबर को नए विधानसभा भवन का करेंगे लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप और ओपी चौधरी, मुख्य सचिव, डीजीपी और विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद रहे।

बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा राज्य के लिए गौरव की बात है और इस दौरान कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी में बनने जा रहे नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रहा है। इसके लोकार्पण को राज्य के राजनीतिक इतिहास का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी “आदिवासी संग्रहालय” का भी उद्घाटन करेंगे, जो आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को सहेजने और राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास है। सरकार का कहना है कि यह संग्रहालय राज्य के आदिवासी समाज को गौरव और पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वे कई नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बहुस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा या व्यवधान न हो।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाला यह दौरा भाजपा के लिए जनता के बीच अपनी उपलब्धियां पेश करने और आने वाले चुनाव के लिए माहौल बनाने का अवसर होगा।