Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे अयोध्या, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

अयोध्या।    नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी यानी कल हाेने वाला है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अयोध्या आएंगे. पीएम मोदी सुबह ही अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी कल प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सुबह अयोध्या पहुचेंगे. पिछले दिनों जारी शेड्युल के मुताबिक खराब मौसम को देखते हुए 21 जनवरी को ही अयोध्या आने वाले थे, लेकिन पीएम मोदी के अयोध्या आने के प्लान में एक बार फिर बदलाव हुआ है. पीएम मोदी अब 21 की जगह 22 जनवरी को अयोध्या पहुचेंगे.

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट शेड्यूल

सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेंगे. सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर राम जन्म भूमि क्षेत्र पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक उनका समय आरक्षित है.

दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होगा. दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर पीएम मोदी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पीएम मोदी सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर वह कुबेर टिला का भ्रमण करेंगे.