Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे बड़ी सौगात : मात्र 10 रुपए में कर सकेंगे रायपुर से अभनपुर तक का सफर

रायपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ को रेल, सड़क, आवास, शिक्षा, उर्जा और ईंधन समेत कई सौगात देंगे। इस मौके पर पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभनपुर से रायपुर रेल सेवा की शुरुआत भी करेंगे। गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर -रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होकर 15.38 बजे केंद्री, 15.52 बजे सीबीडी, 16.10 बजे मंदिर हसौद और 16.55 पर रायपुर पहुंचेगी। रेलवे की रेल लिस्ट के मुताबिक, मात्र 10 रुपए में अभनपुर से रायपुर तक की सफर कर सकते है।

रेल यात्रियों को 31 मार्च 2025 से रायपुर से अभनपुर के बीच सुबह और शाम को दो मेमो स्पेशल ट्रेन की सुविधा दो फेरे में मिलेगी। एक घंटे के सफर में यात्री रायपुर से अभनपुर पहुंच सकेंगे।

1. 68760/ 68761 रायपुर से अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से)

सुबह के दो फेरे में गाड़ी संख्या 68760 रायपुर से अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद, 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय और 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10.28 बजे, सीबीडी 10.42 बजे, मंदिर हसौद  11:00 बजे और रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी। 

2. 68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च से)

शाम के दो फेरे में  गाड़ी संख्या 68762 रायपुर- अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16.38 बजे मंदिर हसौद, 16.52 बजे सीबीडी, 17: 10 बजे केंद्री, 17.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18.32 बजे सीबीडी, 18.45 बजे मंदिर हसौद, 19.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।