Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर-   लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर पर वोटिंग होगी. इससे पहले प्रचार-प्रसार के लिए कई दिग्गज नेता यहां आने वाले हैं. मुख्यमंत्री साय बहुत दिनों से अलग-अलग जगहों पर जाकर सभाएं कर रहे हैं. अब प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पर आएंगे. पीएम मोदी 8 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आने वाले हैं. बस्तर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

बता दें, बस्तर में 19 अप्रैल को है लोकसभा चुनाव होना है. इसलिए भाजपा अपनी पूरी तैयारी पहले से कर रही है. इसके अलावा कई दिग्गज नेता जनता के बीच पहुंचकर ‘मोदी की गारंटी’ के बारे में जानकारी दे रहे हैं. पहले चरण में एकमात्र सीट बस्तर में चुनाव होना है. बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कराने की तैयारी है. वहीं बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा बस्तर में हो सकती है. 

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन का छत्तीसगढ़ पर भी बड़ा फोकस है. भाजपा ने यहां की सभी 11 की 11 सीटें जीतने की रणनीति तैयार की है. इसको लेकर प्रचार- प्रसार में भी पूरी ताकत झोंकने की रणनीति बनी है. चुनाव के लिए रणनीति बनाने का जिम्मा इस बार प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन पर है. उनको चुनाव का प्रभारी बनाया गया है, क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर का आना नहीं हो रहा है.