Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं, बल्कि अब वे वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रियता की नई ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। उनका विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की नींव बन चुका है।” उन्होंने कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल में 140 करोड़ भारतीयों का मान-सम्मान विश्वभर में बढ़ा है।

मुख्यमंत्री साय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ताजा ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व के शीर्ष नेता के रूप में स्थान मिला है।

बीजेपी के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस सर्वे को शेयर करते हुए कहा कि,“प्रधानमंत्री मोदी को भारत के 1 अरब से ज्यादा नागरिकों का प्यार और पूरी दुनिया में करोड़ों लोगों का सम्मान प्राप्त है। वे सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले और सबसे भरोसेमंद वैश्विक नेता हैं। भारत सुरक्षित हाथों में है।”

अन्य वैश्विक नेताओं की रेटिंग:

दक्षिण कोरिया के ली जे-म्युंग – 59%

अर्जेंटीना के जेवियर मिलेई – 57%

कनाडा के मार्क कार्नी – 56%

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप – 44% (8वां स्थान)

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी – 40% (10वां स्थान)

यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच किया गया था और इसके नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेतृत्व के नए मानदंड स्थापित कर रहे हैं।