Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दीपक बैज की प्रेसवार्ता : पार्टी में बदलाव… सरकार पर निशाना…बुलडोजर एक्शन

रायपुर।    छत्तीसगढ़ में राज्यपाल की समीक्षा बैठक को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. PCC चीफ दीपक बैज ने देवेंद्र नगर स्थित अपने निवास में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कई मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल को जिलों में जाकर बैठकें करनी पड़ रही है. BJP बताए क्या प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू है? इससे यह साबित होता है कि सरकार सभी मामलों में फेल है.

आखिर कौन चला रहा सरकार ?

पीसीसी चीफ बैज ने कहा की छग राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसी स्थिति देखने मिली है. राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल है. सरकार की सभी योजनाएं नाकाम है. आखिर सरकार कौन चला रहा है? क्या सरकार दिल्ली से चल रही है या नागपुर से चल रही है? सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है. राज्यपाल को पता है कि सरकार फेल है. शायद इसलिए कानून व्यवस्था खुद संभाल रहे है.

राज्य स्थापना दिवस पर सरकार करेगी घोषणाएं

राज्य स्थापना दिवस को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार के पास राज्य को चलाने पैसा नहीं है. अगर जिलों में देखेंगे तब एक भी काम नहीं हुआ है. भाजपा केवल नाम बदलने का काम कर रही है. करोड़ों में कर्जा लेकर रखे हैं और कहा गया पैसा? कर्जा लेना सरकार के नुमाइंदों के खाने का जरिया बन गया है. बड़ी-बड़ी घोषणाओं को लागू करने में सरकार विफल है. 8 माह में भाजपा हांफने लगी है, इसलिए सरकार से उम्मीद नहीं है.

बुलडोजर एक्शन सही नहीं : दीपक बैज

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश दिया है, जिसको लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हम लगातार कह रहे बुलडोजर एक्शन सही नहीं है. सभी BJP शासित राज्यों में बुलडोजर चलाया जा रहा है. यह BJP की डराने धमकाने की राजनीति पर तमाचा है. सुप्रीम कोर्ट का निर्देश स्वागत योग्य है, भाजपा सरकार सबक ले ले.

संगठन में जल्द होंगे बदलाव- दीपक बैज

वहीं कांग्रेस संगठन में बदलाव के लेकर दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बड़ा प्रदेश है और संगठन भी बड़ा है. इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है. कुछ सीनियर नेताओं से चर्चा बची है जल्द चर्चा होगी. सहमति बन चुकी है. कोई संशय का विषय नहीं है.