Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिनेश मिरानिया के परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे अध्यक्ष सलीम राज का बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान को करें खत्म, पूरा करें अखंड भारत का सपना…

रायपुर। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत ने तमाम वर्गों को उद्वेलित कर दिया है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि आतंकवादी का धर्म भी तय हो गया है, और वह कौन से धर्म के अंत के लिए काम करें, यह भी तय हो गया है. अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को खत्म कर अखंड भारत का सपना पूरा करना चाहिए.

आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि दिनेश मिरानिया ने कभी हिंदू-मुसलमान की बात नहीं की है, केवल मानवता की बात की है. लेकिन आज आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा है. हिंदू-मुस्लिम की एकता को खंडित करने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि वक्फ बिल आने के बाद दबाव बना रहे थे कि ये बिल मुसलमान के हित नहीं है, मुसलमानों की तरक्की का बिल नहीं है. इसके बाद ही यह घटना सामने आई है. इस घटना से तय हो चुका है कि आतंकवादियों का धर्म है. आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा है. हमारी गंगा-जमुना की तहजीब को खत्म करने का काम किया है. दिनेश मिरानिया के संबंध में उन्होंने कहा कि वे समाज को लेकर चलने वाले थे. हमेशा हम रात में एक साथ वॉक किया करते थे. हम दोनों के बीच भाईचारा रहता था.

परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे नेता

दिनेश मिरानिया की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने नेताओं का पहुंचने का क्रम जारी है. डॉ. सलीम राज के बाद रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर निगम महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समता कालोनी स्थित दिनेश मिरानिया के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया.