Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 को आएंगी छत्तीसगढ़ : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने की तैयारियों की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल पर देखी व्यवस्था

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगामी 20 नवंबर को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है।राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों के सम्बंध में आज प्रदेश के वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी ने संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सरगुजा संभाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित सम्बंधित अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

बैठक में वित्तमंत्री श्री चौधरी ने जिलेवार चर्चा करते हुए स्टॉल निर्माण, आवागमन, पार्किंग सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड एवं आवागमन मार्ग में भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम हों। स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। फायरब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम की कार्यक्रम स्थल पर तैनाती करें। उन्होंने कार्यक्रम हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन आपसी समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाएं। सभी विभाग अपने दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन करें। बैठक के पश्चात उन्होंने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंट पंडाल की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, स्टॉल आवागमन, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट , हेलिपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो,  जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर  मंजूषा भगत, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।