Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और CM डॉ मोहन ने किया स्वागत

इंदौर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंच गई हैं। जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति इंदौर एयरपोर्ट से एमपी रोड स्थित मृगनयनी के लिए रवाना हो गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका तीसरा दौरा होगा। इस मौके पर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही इंदौर की रेसीडेंसी कोठी को सजाकर पूरी तरह तैयार कर दिया गया है, जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी। 19 सितंबर को सुबह उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की विशेष पूजन अर्चन कर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम

  • 18 सितंबर:- दोपहर 4:00 बजे जयपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगी।
  • 4:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
  • 5:50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी, जहां शाम 6:30 तक ठहरेंगी।
  • 6:30 से 7:00 बजे तक प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात।
  • 19 सितंबर:- सुबह 9:00 बजे रेसीडेंसी से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना।
  • 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए उड़ान भरेंगी।
  • 9:50 बजे उज्जैन पहुंचेंगी और 10:50 तक महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी।
  • 11:30 बजे इंदौर वापसी।
  • दोपहर 3:10 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
  • 6:20 बजे समारोह से एयरपोर्ट के लिए रवाना और 6:45 बजे झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी।

इसके अलावा, मृगनयनी एंपोरियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लघु उद्योग के कलाकारों से मुलाकात करेंगी। एंपोरियम को राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए नए रूप में सजाया गया है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी, जहां सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।