Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सबका मोह लिया मन, हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

रायपुर।  हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए. प्लाट, संजय नगर रायपुर का सातवाँ वार्षिकोत्सव, गरीब नवाज हाॅल संजय नगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आनंद मेला का भी आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। वार्षिक उत्सव में शाला के छात्र-छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के लिए अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया। समस्त अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का भरपूर उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शुभकामनाऐं दीं।


वार्षिकोत्सव में अतिथिगण माननीय सच्चिदानंद उपासने, पूर्व प्रवक्ता भा.ज.पा, छगन मुंदड़ा सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, लोकेश कावड़िया सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, मिर्जा एजाज बेग सदस्य भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति, नवनियुक्त भाजपा पार्षद बद्रीप्रसाद गुप्ता, हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की अध्यक्षहज्जन रेहाना बेगम, मिर्जा इजहार बेग, हाजी अनवर रिजवी, नईम अख़्तर, असलम खान, जय देवांगन, साजिद पठान, आयुष्मान दीक्षित, वाइस प्रिंसिपल रूही नाज विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

वार्षिकोत्सव में शाला की शिक्षिका तसलीम, शबाना, संध्या केवलानी, बबली शेख, नकीबा शेख, सनोवर मिर्जा, रंजना, गुलासा, वंदना, रूही, रूखसार, जासमीन शेख, कमरूननिशा, अफीफा शेख, भारती साहू , गौसिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक, स्थानीय गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।