Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब घोटाले में शिकंजा और भी कसने की तैयारी

रायपुर। शराब घोटाले में अब शिकंजा और भी कस सकता है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाले में अब अधिकारियों से पूछताछ जल्द ही शुरू होने वाली है। आरोप है कि सिंडिकेट बनाकर अधिकारियों ने काम किया। इस मामले में विभाग की तरफ से अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। अब उन्ही सस्पेंड अधिकारियों से EOW के अधिकारी जल्द पूछताछ शुरू करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक निलंबित हुए आबकारी विभाग के कुछ अफसरों को नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलवा भेजा भी गया है। इससे पहले डिस्टलरी संचालकों और मैन पावर सप्लाई करने वाले कारोबारियों से पूछताछ पूरी हो गयी है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है। कारोबारियों से पूछताछ में मिली अहम जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

आपको बता दें कि शराब घोटाले के आरोप में EOW ने 22 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। सिडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी। शराब घोटाले की परतें खोलने के लिए EOW अधिकारियों ने अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में और भी कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।