Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घुसपैठियों को खदेड़ने की तैयारी, रायपुर में करीब 2 हजार लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. दुर्ग, कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में घुसपैठियों की पहचान की जा रही है. आज लगभग 2 हजार बाहरी संदेहियों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे हैं.

पुलिस ऐसे लोगों को उठाया है, जो शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे. पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट, बिहार, UP समेत अन्य राज्यों के रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. पुलिस आधार कार्ड मशीन से संदेहियों के डेटा को मैच कर रही. एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, बाहरी संदिग्ध लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.